आखिरी ग़ज़ल

आखिरी ग़ज़ल
Desh Ratna
Showing posts with label "urdu ghazal". Show all posts
Showing posts with label "urdu ghazal". Show all posts

Thursday, November 25, 2010

Desh Ratna's Collection -- Sher-o-Shayari - जिंदादिली

अगर खो गया इक निशेमन तो क्या गम,
मुकामाते - आहो - फुगाँ और भी है।
कनाअत न कर आलमे-रंगो - बू पर,
चमन और भी आशियाँ और भी हैं।
तू शाही है परवाज है काम तेरा,
तेरे सामने आसमाँ और भी है।
-मोहम्मद इकबाल

1.निशेमन - आशियाना, घोंसला, नीड़
2. मुकामात - (i) स्थान, जगह (ii) पड़ाव, मंजिल (iii) प्रतिष्ठा, इज्जत
3. फुगाँ - आर्तनाद, फरियाद, नाला 4. कनाअत - पर्दा
5. आलमे-रंगो - बू - रंग और खुशबू की दुनिया (यानी दुनिया की रंगीनियाँ)
6. शाही - बाज पक्षी, श्येन 7.परवाज - उड़ान, उड़ना

*****

अगर छुट गये कारवाँ से तो क्या गम,
कभी शामिले - कारवाँ भी रहे हैं।
-मुजीब

*****

अच्छा है दिल के पास रहे पासबाने-अक्ल,
लेकिन कभी-कभी इसे तन्हा भी छोड़ दें।
-मोहम्मद इकबाल

1. पासबाने - द्वारपाल, प्रहरी

*****

अपनी तबाहियों का मुझे कोई गम नहीं,
तुमने किसी के साथ मुहब्बत निभा तो दी।
-साहिर लुधियानवी

*****


अभी आस टूटी नहीं है खुशी की,
अभी गम उठाने को जी चाहता है।
तबस्सुम हो जिसमें निहाँ जिन्दगी का,
वह आंसू बहाने को जी चाहता है।
-'अदीब' मालीगाँवी

1.तबस्सुम - मुस्कान, मुस्कुराहट 2.निहाँ - छुपा हुआ।

असीरों के हक में यही फैसला है,
कफस को समझते रहें आशियाना।
-दिल शाहजहांपुरी

1.असीर - बंदी, कैदी 2.कफस - पिंजड़ा, कैद
3. आशियाना - घोंसला, नीड़

*****

आज तारीकिए-माहौल से दम घुटता है,
कल खुदा चाहेगा 'तालिब' तो सहर भी होगी।
-तालिब देहलवी

1.तारीकी- अंधकार, अंधेरा, धुंधलापन 2. सहर - सुबह, सबेरा

*****

आता है जज्बे-दिल को यह अंदाजे-मैकशी,
रिन्दों में रिन्द भी रहें,दामन भी तर न हो।
-जोश मल्सियानी

1.जज्बे-दिल - दिल की कशिश 2. अंदाजे-मैकशी - शराब पीने का अंदाज 3.रिन्द - शराबी

*****



आदमी को सिर्फ वहम है, पास उसके ही इतना गम है,
पूछो हंसते हुए चेहरों से, आंख भीतर से कितनी नम है।

*****

इक तबस्सुम हजार शिकवों का,
कितना प्यारा जवाब होता है।

1.तबस्सुम - मुस्कान, मुस्कुराहट

*****

इक न इक जुल्मत से जब वाबस्ता रहना है 'जोश',
जिन्दगी पर साया - ए -जुल्फे-परीशाँ क्यों न हो।
-जोश मलीहाबादी

1.जुल्मत - अंधियारा, अंधेरा, अंधकार, तिमिर 2. वाबस्ता - जुड़ा रहना 3. साया-ए-जुल्फे-परीशाँ - बिखरी जुल्फों का साया

*****

इक नई बुनियाद डालेंगे तजस्सुम की 'शफा',
हर गुबारे-कारवाँ में कारवाँ ढूंढ़ेंगे हम।
-शफा ग्वालियरी

1.तजस्सुम - खोज, तलाश 2. गुबार - धूल, रज, गर्द।

*****


इन बेनियाजियों पै दिल है रहीने-शौक,
क्या जाने इसको क्या हो, जो परवा करे कोई।
-त्रिलोकचन्द महरूम

1.बेनियाजी- उपेक्षा, अनदेखी, बेरूखी
2. रहीने-शौक - उत्साहित, लालायित

*****

इन्हीं गम की घटाओं से खुशी का चाँद निकलेगा,
अंधेरी रात के पर्दों में दिन की रौशनी भी है।

*****

इन्हीं जर्रों से कल होंगे नये कुछ कारवाँ पैदा,
जो जर्रे आज उड़ते हैं गुबारे-कारवाँ होकर।
-'शफक' टौंकी

*****

इशरतकदे को खाना-ए-वीरां बनायेंगे,
छोटे से अपने घर को बियाबाँ बनायेंगे।
-मिर्जा गालिब

1. इशरतकदा - आनन्द महल, रंगभवन
, रंगशाला, रंगमहल 2. खाना-ए-वीरां - वीरान घर
3. बियाबाँ - जंगल, कानन

*****


इशरते-सोहबते-खूबाँ ही गनीमत समझो,
न हुई 'गालिब' अगर उम्रे-तबीई न सही।
-मिर्जा गालिब

1. इशरते-सोहबते-खूबाँ - हसीनों की सोहबत का आनन्द
2.तबीई - प्राकृतिक

*****

उजाला तो हुआ कुछ देर को सहने-गुलिस्ताँ में,
बला से फूँक डाला बिजलियों ने आशियाँ मेरा।
-मिर्जा गालिब

1.सहन - आँगन
*****

उनको देखे से जो आ जाती है मुंह पर रौनक,
वह समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है।
हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन,
दिल को खुश रखने को 'गालिब' ये ख्यालअच्छा है।
-मिर्जा गालिब

*****

उनपै हँसिये शौक से जो माइले-फरियाद है,
उनसे डरिये जो सितम पर मुस्कुराकर रह गये।
-'असर' लखनवी

1.माइल - आसक्त, आशिक, प्रवृत्त, झुकाव रखने वाला आमादा
2. फरियाद - (i) सहायता के लिए पुकार, दुहाई (ii) शिकायत, परिवाद
(iii) आर्तनाद, दुख की आवाज (iv) नालिश, न्याय याचना।
3. सितम - जुल्म, अत्याचार

*****


उम्र भर रेंगते रहने से तो बेहतर है,
एक लमहा जो तेरी रूह में वुसअत भर दे।
-'साहिर' लुधियानवी

1.वुसअत - (i) शक्ति, ताकत, सामर्थ्य (ii) उदारता (iii) विस्तार

*****

उम्र फानी है तो फिर मौत से क्या डरना,
इक न इक रोज यह हंगामा हुआ रखा है।
-मिर्जा 'गालिब'

1.फानी - नश्वर, नाशवान, मिट जाने वाला, न रहने वाला।
*****

उस अश्क की तासीर से अल्लाह बचाये,
जो अश्क आंखों में रहे और न बरसे।

*****

एक हंगामे पै मौकूफ है घर की रौनक,
नौहा-ए-गम ही सही, नग्मा-ए-शादी न सही।
-मिर्जा गालिब

1.मौकूफ - आधारित, निर्भर 2. नौहा-ए-गम - गमी का शोक, गमी में रोना-पीटना। 3. शादी - (i) हर्ष, आनन्द (ii) विवाह, व्याह

*****



एक हँसती हुई परेशानी,
वाह क्या जिन्दगी हमारी है।

*****

एक लमहा भी मसर्रत का बहुत होता है,
लोग जीने का सलीका ही कहाँ रखते हैं।

1. मसर्रत - आनन्द, हर्ष, खुशी

*****

एहतिरामे-खिजाँ करो यारों,
यह नवेदे-बहार होती है।
-अब्दुल हमीद 'अदम'

1.एहतिरामे-खिजाँ - पतझड़ ऋतु का स्वागत 2. नवेदे-बहार - बहार के आने की शुभ सूचना, बहार के आगमन की खुशखबरी

*****

ऐ गमे-दुनिया न हो नाराज,
मुझको आदत है मुस्कुराने की।
-अब्दुल हमीद अदम

*****


ऐ शम्अ तेरी उम्र तवाई है एक रात,
रोकर गुजारा दे इसे, या हँसकर गुजार दे।
-अब्राहम जौक

1. तवाई - तवील, लंबी

*****

ऐ दिल जो हो सके तो लुत्फे-गम उठा ले,
तन्हाइयों में रो ले, महफिल में मुस्कुरा ले।
जिस दिन यह हाथ फैले अहले-करम के आगे,
ऐ काश उसके पहले हमको खुदा उठा ले।
-'शमीम' जयपुरी

1. अहले-करम - मेहरबानी करने वाले

*****

ऐ मौत आ के हमको खामोश तो कर गई तू,
मगर सदियों दिलों के अंदर, हम गूंजते रहेंगे।
-फिराक गोरखपुरी

*****

ऐसा लगता है, हर इम्तिहाँ के लिए,
किसी ने जिन्दगी को हमारा पता दे दिया है।

*****

कट गई यह बहरे-गमे मौजों से हँसते-खेलते,
बहते-बहते देख आखिर आ लगे साहिल से हम।
- फिराक गोरखपुरी

1.बहरे-गमे - गमों का सागर
2. मौज - लहर, तरंग 3. साहिल - तट, किनारा

*****

कफस में खींच ले जाये मुकद्दर या नशेमन में,
हमें परवाजे-मतलब है, हवा कोई भी चलती हो।
-सीमाब अकबराबादी

1.नशेमन - आशियाना, घोंसला, नीड़ 2. परवाज - उड़ान

*****

कभी शाखे-सब्जा-ओ- बर्ग पर, कभी गुंचा-ओ-गुलो -खार पर,
मैं चमन में चाहे जहाँ रहूँ, मुझे हक है फस्ले - बहार पर।
-जिगर मुरादाबादी

1.शाखे-सब्जा - हरियाली से भरी टहनी 2. बर्ग -पत्ता, पत्ती 3.गुंचा - कली 4.फस्ले - बहार - बसन्त ऋतु, बहार का मौसम

*****

कर्ज की पीते थे मय, लेकिन समझते थे कि हाँ,
रंग लायेगी हमारी फाकामस्ती एक दिन।
-मिर्जा गालिब

1.मय - शराब, मदिरा
2. फाकामस्ती - फाकों (निराहार, उपवास, अनशन) में बसर करना।

*****

कल जो अपने थे अब पराये हे, क्या सितम आसमाँ ने ढाये है,
दिल दुखा होंठ मुस्कराये है, हमने ऐसे भी गम उठाये हैं।
-'बेताब' अलीपुरी

*****

कहाँ दूर हट के जायें, हम दिल की सरजमीं से,
दोनों जहां की सैरें, हासिल है सब यहीं से।
-जिगर मुरादाबादी

1.सरजमीं - (i) पृथ्वी, जमीन (ii) देश, मुल्क

*****

कांटों से घिरा रहता है चारों तरफ से फूल,
फिर भी खिला ही रहता है, क्या खुशमजाज है।

*****

कारगाहे-हयात में ऐ दोस्त यह हकीकत मुझे नजर आई,
हर उजाले में तीरगी देखी, हर अंधेरे में रौशनी पाई।
-जिगर मुरादाबादी

1.कारगाह - कार्यालय, काम करने का स्थान 2. हयात - जिन्दगी 3.तीरगी - अंधेरा, अंधकार

*****